हवा चल रही है सुखदाई, क्या बसंत आने वाला है - hava chal rahee hai sukhadaee, kya basant aane vaala hai -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

हवा चल रही है सुखदाई,
क्या बसंत आने वाला है?
नव पल्लव गा रहे बधाई
हाँ, बसंत आने वाला है।

कलियों ने घूँघट-पट खोले
क्या बसंत आने वाला है?
गुन-गुन करते भँवरे बोले
हाँ, बसंत आने वाला है।

तन सबके हो रहे बसंती
क्या बसंत आने वाला है
मन भी होकर कहे बसंती
हाँ, बसंत आने वाला है।

तन की ठीठुरन-जड़ता भागी
क्या बसत आने वाला है?
मन में नई उमंगे जागीं
हाँ, बसंत आने वाला है।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in