Posts

Showing posts with the label Biography

Biography Ambika Rahee अम्बिका राही जीवन परिचय

  Biography Ambika Rahee अम्बिका राही जीवन परिचय Key Content: परिचय | Introduction शिक्षा | Education करियर | Career youtube और blogging की शुरुआत परिचय | Introduction अम्बिका राही का पूरा नाम अम्बिका प्रसाद बिन्द है आप के पिता का नाम राम अभिलाष बिन्द और माताजी प्रभावती देवी | आपका जन्म 02 फरवरी 1993 में सप्तमी के दिन हुआ था | आपके पिताजी श्रीराम शर्मा आचार्य के शिष्य थे और आपके पिता जी गायत्री हवन और जप किया करते थे आप के पिताजी का मृत्यु 04 अप्रैल 2023 को हो गया, जिसके बाद पुरे परिवार की जिम्मेदारी आप पर आ गयी | शिक्षा | Education आपकी प्रारंभिक शिक्षा 1 से 8 तक गाव के प्राइमरी स्कूल में हुई थी, आपकी हाई स्कूल की शिक्षा घर से 6 किलोमीटर दूर मुहम्मद आमीन इंटर कॉलेज में हुई | और इंटर की शिक्षा सार्वजानिक इंटर कॉलेज मोगरा बादशाहपुर जौनपुर में हुई | करियर | Career सबसे पहले आपके कंप्यूटर शिक्षा श्री जय सिंह यादव गीतानगर द्वारा लिए, उसके बाद आपने प्रतापगढ़ से BCA और DCA कोर्से की शिक्षा प्राप्त किये |और साथ ही आपने बी० ए० और एम० ए० की परीक्षा उत्तीर्ण की, फिर श्री जय सिंह यादव के सानि...

इमरान प्रतापगढ़ी का जीवन परिचय | Biography Imran " Pratapgarhi" | Pratapgarh UP Best Shayari | Imran Khan

Image
इमरान "प्रतापगढ़ी" कौन है ? इमरान "प्रतापगढ़ी " जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के एक प्रसिध्द शायर है जिनको अपनी शायरी के लिए  प्रदेश के सबसे उच्चतम पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चूका है | इमरान "प्रतापगढ़ी" का जीवन परिचय ?    मैं सोच रहा था जीवनी पर सर्च किया जाए,  अभी याद आया हमारे जिले के सबसे चहेते इमरान प्रतापगढ़ी के बारे में क्यों ना लिखा जाए जानते हैं इमरान प्रतापगढ़ी के जीवन से जुड़ी कुछ बातें :  आपका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 6 अगस्त 1987 को हुआ था,  आपके पिता मोहम्मद इलियास खान ने आपका नाम मोहम्मद इमरान खान रखा था,  प्रसिद्धि मिलने के पश्चात अपने जिले शिव जुड़ाव महसूस करने के लिए आपने अपने नाम से खान को हटाकर इमरान प्रतापगढ़ी रख लिया,  अब दुनिया आपको इमरान प्रतापगढ़ी के नाम से ही जानती है |   आपने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर  की पढ़ाई  हिंदी साहित्य में पूरी की,  आपने अपनी पहली कविता हिंदी में लिखी थी और उसके बाद कई सम्मेलनों में कवि सम्मेलनों में भाग भी लिया था | इमरान "प्रतापगढ़ी" को कौन से पु...

Carryminati Biography | अजय नागर जीवन परिचय | Best Indian Youtuber Carry Minati Jeevan Parichay

Image
Carryminati Biography | अजय नागर जीवन परिचय | Best Indian Youtuber Carry Minati Jeevan Parichay    Carryminati  या Carry भाई के नाम से प्रसिद्ध अजय नागर जी का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में 12 जून 1999 को हुआ था |  कुछ कर दिखाने के आप के जूनून ने आपको इस कदर अपनी तरफ खीचा के 12 के बाद आपने स्कूल छोड़ दिया |  आपको कितनी भाषा आती है ये ज्ञात नहीं है, लेकिन आपको कई भाषाए आती है, जैसे हिंदी, इंग्लिश और ओम्ली अप्प पर आपको कई बार japnease और फ्रेंच भाषा में बात करते हुए भी  देखा जा सकता है |  आपके पिताजी का नाम श्री  विवेक नागर, और आपके बड़े भाई का नाम श्री यश नागर है |  आप भारत और अपने शहर फरीदाबाद के प्रसिद्ध youtuber और streemer है |  आप को विडियो Rosting और हँसाने में महारत हासिल है |  विडिओ के शुरुआत की वो पहली लाइन " तो कैसे है आप " इतना फेमस है की हर किसी की जुबान पर होता है | आप के youtube चैनल की शुरुआत २०१४ में हुई, पहले जिसका नाम AdictedA1 था, जिसमे आप रिकॉर्ड विडियो गेम डालते थे,  कुछ साल बाद आपने इसका नाम चेंज करके carrydeol...

आध्यात्मिक गुरू सद्गुरु का जीवन परिचय | Sadguru biography | Isha Foundation | Sadguru | Spiritual Teacher

Image
आध्यात्मिक गुरू सद्गुरु का जीवन परिचय | Sadguru biography | Isha Foundation | Sadguru | S piritual Teacher  आध्यात्मिक गुरू सद्गुरु का पूरा जग्गी वासुदेव या जगदीश वासुदेव  है, आपका जन्म ३ सितम्बर १९५७ को मैसूर, भारत में हुआ था,  आपकी शादी   विजया कुमारी  जी से १९८४ में हुआ,  विजया जी ने  १३ साल बाद ही १९९७ में इस दुनिया को अलविदा कह दिए | आपकी पुत्री कुमारी जो प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर है उनकी शादी शास्त्रीय गायक संदीप नारायण से २०१४ में हुई |  सद्गुरु आपके पिता नाम बी०वी० वासुदेव और आपकी माताजी सुशीलाम्मा है, आप अपने माता पिता के पांचवी संतान है, आपके पिताजी एक चिकित्सक और माताजी गृहणी थी | शुरू में ही पढाई की तरफ आपका रुझान बहुत कम था, अंग्रेजी साहित्य से आपने स्नातक की शिक्षा पूरी की, आपके माता पिता चाहते थे आप परास्नातक की शिक्षा पूरी करें, लेकिन आपने पढाई छोड़ कर बिजिनेस की तरफ मुड़ गए | आपका पहला बिजिनेस पोल्ट्री फार्म या मुर्गी फार्म था, जो आपने उधार के पैसे से शुरू किया था, कुछ समय बाद आपने इस बिजिनेस के साथ एक कंस्ट्रक्सन कम्पनी के...

केदारनाथ सिंह | Biography Kedarnath Singh

केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय  समकालीन वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का चकिया, बलिया (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। आपकी जन्मतिथि को लेकर मतभेद हैं। अनेक स्थानों पर आपकी जन्मतिथि 7 जुलाई 1934 दी गई है तो 'तीसरा सप्तक'में नवंबर 1932 दी गई है। आपकी आरंभिक शिक्षा गाँव में हुई। आपने हाई स्कूल से एम० ए० तक की शिक्षा वाराणसी में पाई। आपने 'पाल एलुअर' की प्रसिद्ध कविता ‘स्वतंत्रता' का अनुवाद किया। आपका पहला कविता-संग्रह 1960 में प्रकाशित हुआ। आप 1960 में प्रकाशित 'तीसरा सप्तक' के सहयोगी कवियों में से एक हैं। आपने उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी में अध्यापन किया। उसके पश्चात सेण्ट एंड्रूस कॉलेज, गोरखपुर, उदित नारायण कॉलेज, पडरौना, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में रहे। हिन्दी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए आपको मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (मध्यप्रदेश), कुमारन आशान पुरस्कार (केरल), दिनकर पुरस्कार (बिहार), जीवन भारती सम्मान (उड़ीसा), साहित्य अकादमी पुरस्कार, व्यास सम्मान व ज्ञानपीठ सम्मान प्रदान किए गए। रचनाएँ : कविता संग्रह- ‘अभी बिल्कुल अभी...

विनोदशंकर व्यास का जीवन परिचय | Vinod Shankar Vyas Biography Hindi

 विनोदशंकर व्यास का जीवन परिचय | Vinod Shankar Vyas Biography Hindi विनोदशंकर व्यास (Vinod Shankar Vyas) का जन्म 1903 में प्राचीन नगरी काशी में हुआ था। आपका परिवार एक प्रसिद्ध साहित्यिक परिवार था। आपके पिता कालीशंकर व्यास अपने समय के अच्छे कवि थे और दादा रामशंकर व्यास भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के मित्र थे। अपनी मंडली के साथ स्वयं भारतेन्दु हरिश्चन्द्र इनके यहाँ होली खेलने आते थे। रंग और अबीर से गली में कोच हो जाती थी। विनोदशंकर व्यास जब तीन-चार वर्ष के थे, तभी इनके पिता का देहान्त हो गया था। आपके दादा ने बड़े लाड़-प्यार से आपका पालन-पोषण किया। जब विनोदशंकर युवावस्था में प्रवेश कर रहे थे, तभी दादा का भी स्वर्गवास हो गया। पतंग और कबूतरों के प्रेमी विनोदशंकर का लालन-पालन एक रईस के लड़के की तरह हुआ था। असहयोग आन्दोलन में युवक विनोदशंकर ने दादा की कीमती कामदार टोपी जला दी थी।  'उग्र' के साथ गाँवों में किसानों के बीच भाषण दिये, गणेशशंकर विद्यार्थी के 'प्रताप' से राजनीति का पाठ पढ़ा। निराला कलकत्ते से आकर जब शिवपूजन सहाय के यहाँ ठहरे तो विनोदशंकर उनसे मिलने गये। शिवपूजन सहाय ने उन...

शैल चतुर्वेदी का जीवन परिचय | Shail Chaturwedi

 शैल चतुर्वेदी का जीवन परिचय | Shail Chaturwedi शैल चतुर्वेदी (Shail Chaturvedi) का जन्म 29 जून 1936 को हुआ था। शैल चतुर्वेदी काका हाथरसी, हुल्लड़ मुरादाबादी जैसे हास्य कवियों के समकालीन थे। आपकी की कविताओं को 70 और 80 के दशक के बदलते राजनीतिक समीकरणों से बहुत प्रसिद्धि मिली। शैल चतुर्वेदी का 71 वर्ष  की आयु में 29 अक्टूबर 2007 को  मुंबई में निधन हो गया। हास्य व्यंग के लिए प्रसिद्ध शैल चतुर्वेदी कुछ समय से गुर्दे और दूसरी बीमारियों से पीड़ित थे। हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!! www.poemgazalshayari.in

काका हाथरस्सी | जीवन परिचय | A biography of Kaka Hathrasi

 काका हाथरस्सी | जीवन परिचय | A biography of  Kaka Hathrasi काका हाथरसी हास्य कवियों में विशिष्ट हैं। काका हाथरसी का जन्म 18 सितंबर, 1906  को प्रभु गर्ग के रूप में एक अग्रवाल वैश्य परिवार में हुआ। काका ने स्वयं लिखा है - दिन अट्ठारह सितंबर, अग्रवाल परिवार। उन्निस सौ छ: में लिया, काका ने अवतार। काका के पुरखे गोकुल महावन से आकर हाथरस में बस गए थे। उन्होंने हाथरस में बर्तन-विक्रय का काम प्रारम्भ किया। काका के पितामह श्री सीताराम जी ने अपने पिता का व्यवसाय जारी रखा। परिवार में सम्पत्ति का बंटवारा हुआ तो काका के पिता श्री शिवलाल गर्ग को एक बर्तनो की दुकान पर मुनीमी करनी पड़ी। यह 1906 का वह समय था जब प्लेग की भयंकर बीमारी ने हज़ारों घरों को उज़ाड़ दिया था। काका का परिवार भी इस महामारी से अछूता न रह सका। काका केवल 15 दिन के थे कि प्लेग के कारण उनके पिता का निधन हो गया। 20 वर्षिय माँ बरफीदेवी इस व्रजपात से व्याकुल व चिंताग्रस्त हो गई। काका के बड़े भाई की भजनलाल उस समय मात्र दो बरस के थे। पिताजी हाथरस में एक छोटे से मकान के अतिरिक्त कोई सम्पत्ति न छोड़ सके कि जिससे माँ अपनी जीवन-य...

इस्मत चुग़ताई का जीवन परिचय | Ismat Chughtai Biography in Hindi

 इस्मत चुग़ताई का जीवन परिचय |  Ismat Chughtai Biography in Hindi इस्मत चुग़ताई (Ismat Chughtai) का जन्म 21 अगस्त, 1915 में बदायूं के एक उच्च मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। वे दस भाई बहन थे, जिनमें इस्मत का नौवां नंबर था। छह भाई और चार बहनें। उनके पिता सरकारी महकमे में थे तो इस वजह से उनका तबादला जोधपुर, आगरा और अलीगढ़ में होता रहता, जिस वजह से परिवार को जल्दी-जल्दी घर बदलना पड़ता। इसलिए इस्मत चुग़ताई का जीवन इन सब जगहों पर गुजरा। सारी बहनें उम्र में बड़ी थीं, तो जब तक वे बड़ी होतीं उनकी शादी हो गई। ऐसे में बहनों का साथ कम और भाइयों का साथ उन्हें ज्यादा मिला। अब लड़कों के साथ रहना तो उनकी जैसी हरकतें और आदतें सीखना भी लाजिमी था। इस तरह इस्मत चुग़ताई बिंदास हो गईं, और हर वह काम करतीं जो उनके भाई करते। जैसे फुटबॉल से लेकर गिल्ली डंडा तक खेलना। आधुनिक उर्दू अफसानागोई के चार आधार स्तंभ माने जाते हैं, जिनमें मंटो, कृशन चंदर, राजिंदर सिंह बेदी और चौथा नाम इस्मत चुगताई का आता है। उर्दू की यह लेखिका हिंदी साहित्य जगत में भी काफी प्रिय रहीं और उन्होंने अपने लेखन से महिलाओं से जुड़े मुद्दों...

विजय कुमार सिंह का जीवन परिचय | Vijay Kumar Singh

 विजय कुमार सिंह का जीवन परिचय | Vijay Kumar Singh विजय कुमार सिंह का जन्म 13 मार्च 1952 खदाना, बुलन्दशहर में हुआ था। आपकी माता जी का नाम स्वर्गीया श्रीमती प्रेमवती व पिता जी का नाम स्वर्गीय महेन्द्र पाल सिंह है। आपने काशी हिन्दू से बी.एससी. और मेरठ विश्वविद्यालय से विधि की स्नातक डिग्री ली। 1976 से बुलन्दशहर में अधिवक्ता रहे व साथ ही हिंदी में एम.ए. की। 1985 से उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रहे। आप 2003 से परिवार के साथ सिडनी में निवास कर रहे हैं। आपने 2004 से लेखन आरम्भ किया। अब तक सात काव्य संकलन वल्लकी (2009) श्रीमती कुसुम चौधरी के साथ, स्पन्दन (2010), स्तवन (2011), संगिनी (2013), अल्पना (2014), उषोराग (2018), पूर्णिमा (2019) और नौ सौ पृष्ठों से अधिक का उपन्यास ‘ऋण मुक्त' दो भागों में (2019) में प्रकाशित व पाँच लंबी कहानियाँ हिंदी प्रतिलिपि पर प्रकाशित हैं। हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!! www.poemgazalshayari.in

प्रगीत कुँअर का जीवन परिचय | Biography of Prageet Kunwar in Hindi

 प्रगीत कुँअर का जीवन परिचय | Biography of Prageet Kunwar in Hindi प्रगीत कुँअर का जन्म 23 दिसम्बर 1970 को ग़ाज़ियाबाद (उ० प्र०) में हुआ था। आप सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के निवासी हैं। आपने बी० कॉम, सी० ए०, आई० सी० डब्ल्यू ० ए०, एल० एल० बी० की है। प्रगीत कुँअर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी अध्ययन किया है।  प्रकाशित पुस्तक: देखें थे जो ख़्वाब (दोहा संग्रह)। अन्य :  दोहों के साथ-साथ गज़ल, कहानी और लघुकथाएँ भी लिखी हैं जिनका प्रकाशन विभिन्न स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में होता रहा है। पुरस्कार:  विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस की अंतरराष्ट्रीय हिंदी लघुकथा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त। अभिरुचि:  साहित्य लेखन, अध्ययन, संगीत और काव्य। कवि सम्मेलनों और गोष्ठियों में सक्रिय। संप्रति :  निजी कम्पनी में डायरेक्टर एकाउंट्स एवं फ़ाइनेंस। हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!! www.poemgazalshayari.in

भावना कुँअर | Dr Bhawna Kunwar Biography in Hindi

 भावना कुँअर | Dr Bhawna Kunwar Biography in Hindi डॉ० भावना कुँअर का जन्म 2 फ़रवरी को मुज़फ्फ़रनगर में हुआ था। आप सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) की निवासी हैं।  आप हिंदी व संस्कृत में स्नातकोत्तर हैं।  आपने बी० एड० व पी-एच०डी० ( हिंदी) की है व इसके अतिरिक्त तीन विषयों में डिप्लोमा किया हुआ है।  शोध-विषय : 'साठोत्तरी हिन्दी गज़लों में विद्रोह के स्वर व उसके विविध आयाम'। प्रकाशित पुस्तकें : तारों की चूनर, धूप के खरगोश (हाइकु संग्रह),जाग उठी चुभन (सेदोका-संग्रह), परिन्दे कब लौटे (चोका संग्रह), जरा रोशनी मैं लाऊँ (मुक्त छन्द),साठोत्तरी हिन्दी गज़ल में विद्रोह के स्वर (पी-एच०डी० का शोध प्रबन्ध), अक्षर सरिता, शब्द सरिता, स्वर सरिता, गीत सरिता (प्राथमिक कक्षाओं के लिए हिन्दी भाषा-शिक्षण की शृंखला), भाषा मंजूषा में कक्षा 7 के पाठ्यक्रम में एक यात्रा-संस्मरण। संपादन: चन्दनमन (हाइकु-संग्रह), भाव कलश (ताँका संग्रह), गीत सरिता (बालगीतों का संग्रह- तीन भाग), यादो के पाखी (हाइकु संग्रह), अलसाई चाँदनी (सेदोका संग्रह), उजास साथ रखना (चोका-संग्रह), डॉ०सुधा गुप्ता के हाइकु में प्रकृति (अनुशीलनग...

रेखा राजवंशी का परिचय | Rekha Rajvanshi | Hindi Author

 रेखा राजवंशी का परिचय | Rekha Rajvanshi | Hindi Author रेखा राजवंशी का जन्म रेवाड़ी, हरियाणा में हुआ में हुआ था। आपका पालन-पोषण और शिक्षा उत्तर प्रदेश व दिल्ली में हुई। रेखा राजवंशी बहुमुखी प्रतिभा की मालकिन हैं। आप लेखिका, कवयित्री व रेडियो कलाकार हैं। रेखा राजवंशी ने स्नातक स्तर तक हिंदी व अंग्रेज़ी का अध्ययन किया। मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। 'स्पेशल एडुकेशन' में मक्वारी यूनिवर्सिटी, सिडनी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। भारत में बी.एड. तथा टीचर ट्रेनिंग में अध्यापन किया। अब सिडनी में हाई स्कूल टीचर हैं। सप्ताहांत में हाई स्कूल के बच्चों को हिंदी पढ़ाने के साथ-साथ सिडनी विश्वविद्यालय में प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत हिंदी पढ़ाती हैं। दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो के नाटक, बाल और महिला विभाग की कलाकार, दूरदर्शन के लिए स्क्रिप्ट लेखन और वॉयस ओवर किया। सिडनी में एस.बी.एस. रेडियो में कई वर्षों से रेडियो कार्यक्रम में सहयोग देती आ रही हैं। इसके अतिरिक्त सिडनी, मेलबर्न, केनबरा और वूलून्गोंग में काव्य पाठ किया है। ऑस्ट्रेलिया के एस बी एस ( SBS) रेडियो क...

अनिता बरार | Anita Barar Hindi Author

 अनिता बरार | Anita Barar Hindi Author 1989 से ऑस्ट्रेलिया में बसी अनिता बरार, वृतचित्र ( डॉक्यूमेंट्री फिल्म) निर्माता निर्देशक, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में एक लेखिका, नाटककार और कवि भी हैं। वह घरेलु हिंसा जैसे सामाजिक विषय पर विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में एक सामुदायिक राजदूत (कम्यूनिटी एम्बेसडर) हैं तथा मानसिक स्वास्थ्य पर नेशनल रिसर्च संस्थान के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। अनिता बरार द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘क्रॉसिंग द लाइन' को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों और ऐशियन अध्ययन पर वैश्विक सम्मेलनों में नामांकन और पुरस्कार मिले हैं । यह फिल्म, भारत के विभाजन की व्यथा दर्शाती है। घरेलू हिंसा के विषय पर बनी उनकी फिल्म ऑस्ट्रेलिया में एक संसाधन सामग्री है। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोधपत्र भी प्रस्तुत किए हैं। जाने माने कवि गोपाल दास नीरज जी और महान गायक मन्ना डे द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, उनके स्वागत हेतु लघु फिल्में बनायी जिसे कलाकारों ने अनूठा प्रयोग कहा और इन फिल्मों को स्थानीय और भारतीय मीडिया में बेहद सराहा गया।  अनिता बरार की कहानि...

हरिहर झा का जीवन परिचय | Harihar Jha Biography

 हरिहर झा का जीवन परिचय | Harihar Jha Biography ऑस्ट्रेलिया के प्रवासी हिंदी साहित्यकार हरिहर झा (Harihar Jha) मूलत: राजस्थान से हैं। आपका का जन्म 7 अक्टूबर 1946 को राजस्थान, भारत में हुआ। उदयपुर विश्वविद्यालय से एम.एस. सी. (गणित) करने के पश्चात भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के कम्प्यूटर विभाग, मुम्बई में 18 वर्षों तक वैज्ञानिक अधिकारी पद पर कार्यरत रहे। पिछले कई वर्षों से मेलबॉर्न (आस्ट्रेलिया) में मेलबर्न के मौसम विभाग मे वरिष्ठ सूचना-तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। हरिहर झा इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ़ पोएट्स के सदस्य हैं। साहित्य सृजन के अतिरिक्त संगीत, शतरंज और पठन-पाठन में रुचि रखते हैं। हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!! www.poemgazalshayari.in

रीता कौशल का जीवन परिचय | Biography of Rita Kaushal in Hindi

 रीता कौशल का जीवन परिचय | Biography of Rita Kaushal in Hindi आगरा (उत्तर प्रदेश) में जन्मी व पली-बढ़ी 'रीता कौशल' ऑस्ट्रेलिया की नागरिक हैं। ऑस्ट्रेलिया में आने से पहले वे सिंगापुर में रहीं व सिंगापुर की हिंदी सोसाइटी व डी. ए. वी. हिंदी स्कूल सिंगापुर में शिक्षिण का कार्य किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं में स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय रहीं।  वर्तमान में आप वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की लोकल गवर्ननेंट की एक कौंसिल में वित्त अधिकारी हैं।  आप लेखन में गहरी रूचि रखती है। हिंदी में कविता, आलेख व कहानी विधाओं में लेखन करती हैं। हिंदी और भारतीय संस्कृति को समर्पित रीता कई रेडियो से भी जुड़ी हुई हैं। प्रकाशन : कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, कहानियां व लेख प्रकाशित हुए हैं।  आपकी दो साहित्यिक कृतियाँ ‘रजकुसुम’ कहानी संग्रह व ‘चंद्राकांक्षा’ काव्य संग्रह प्रकाशित हुई हैं।  हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!! www.poemgazalshayari.in

जैनन प्रसाद | Jainan Prasad Hindi Biography

 जैनन प्रसाद | Jainan Prasad Hindi Biography  जैनन प्रसाद (Jainan Prasad) का जन्म नकसी, फीजी में हुआ। आप वर्त्तमान में संयुक्त राष्ट्र बाल निधि (UNICEF) में कार्यरत है। आपने दक्षिण प्रशांत विश्वविद्यालय में भी काम किया। आप संयुक्त राष्ट्र विकास कोष (UNDP) में एक अनुवादक सलाहकार भी रहे और अंग्रेजी से हिंदी में नागरिक शिक्षा पर व्यापक सामग्री का अनुवाद भी किया है। हिंदी लेख संघ फीजी के अध्यक्ष और हिंदी परिषद फीजी के सहायक सचिव हैं। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा फीजी के कार्यकारी भी रहे हैं और अपनी संगीत प्रतिभा और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। रामायण प्रवचन पर बहुत लोकप्रिय हैं। आपने देश- विदेश के कई कवि सम्मेलनों में भी भाग लिया है । प्रसाद ने फीजी में हिंदी साहित्य में काफी योगदान दिया है। कृतियाँ: गुरुदक्षिणा - अपने गुरु पंडित विवेकानंद शर्मा को समर्पित किया था, जो फीजी के सबसे श्रेष्ठ साहित्यकार थे। जानम एक एहसास - दूसरे प्रकाशन को मुख्य रूप से युवाओं के लिए लिखा गया था। गुदगुदी -तीसरा प्रकाशन हास्य व्यंग्य था। फीजी के शिक्षा मंत्री ने इस पुस्तक के विमोचन पर 'जैनन' क...

सुभाशनी लता का जीवन परिचय | Subhashni Lata Hindi Biography

 सुभाशनी लता का जीवन परिचय  | Subhashni Lata Hindi Biography सुभाशनी लता कुमार का जन्म फ़िजी में 22 जुलाई 1977 को हुआ था। आपने हिन्दी में एम.ए व इसके अतिरिक्त पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशन किया है। इस समय आप आई.सी.सी.आर स्कालर हैं और मैसूर विश्वविद्यालय से हिंदी में पीएच-डी कर रही हैं। आप भाषा और साहित्य विभाग, फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी में हिंदी प्राध्यापक हैं। आपने फीजी के प्राथमिक स्कूलों में 12 वर्ष तक अध्यापन तथा 8 वर्षों तक उच्य शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं। हिंदी परिषद फीजी की पश्चिमी शाखा की सचिव हैं। फीजी हिंदी अध्यापक संघ की सदस्य हैं। प्रकाशन: फीजी में हिंदी भाषा, साहित्य व संस्कृति पर आधारित विभिन्न लेखों का प्रकाशन, फीजी हिंदी कहानी 'फंदा, फीजी के समाचार शांतिदूत में अनेक प्रकाशित रचनाएँ प्रकाशित। फीजी हिंदी काव्य साहित्य पर अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रपत्र पढ़े हैं। सम्मान: 2016 में सृजन लोक, आरा, बिहार द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान  2018 में द. मा. हि सभा मद्रास एवं वैश्विक सांस्कृतिक वैज्ञानिक परिषद, मुम्बई द्वारा हिंदी सेवी ...

महेन्द्र चन्द्र विनोद शर्मा | फीजी व न्यूज़ीलैंड के साहित्यकार

 महेन्द्र चन्द्र विनोद शर्मा | फीजी व न्यूज़ीलैंड के साहित्यकार  महेन्द्र चन्द्र विनोद शर्मा का जन्म 25 सितम्बर 1921 को फीजी के नदोकइका, नईतासीरी में हुआ था।1982 से 1987 तक आप फीजी के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शान्ति दूत' के सम्पादक रहे।  1987 में आप फीजी संसद में निर्वाचित हुए। बाद में आप न्यूज़ीलैंड आ बसे।  आपको न्यूज़ीलैंड में मास्टर विनोद के नाम से जाना जाता था।   हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!! www.poemgazalshayari.in

अमरजीत कौर कंवल जीवन परिचय | Biography of Amarjit Kaur Kanwal in Hindi

 अमरजीत कौर कंवल  जीवन परिचय | Biography of Amarjit Kaur Kanwal in Hindi अमरजीत कौर फीजी के खालसा कॉलेज में भाषा और संगीत की प्राध्यापिका रही हैं।  आप मूलतः पंजाब से हैं व 1959 में अपने पति स्व. जोगिन्द्र सिंह कंवल के साथ फीजी में आ बसी थीं।  आप लगभग 25 वर्ष तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देती रही हैं।  एक दशक तक रेडियो फीजी से भी जुडी रही हैं।  संगीत के साथ-साथ आपकी लेखन में भी रूचि है। फीजी के हिंदी साहित्य में आप एक सुपरिचित नाम हैं।   हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!! www.poemgazalshayari.in