प्रिय पाठकों! हमारा उद्देश्य आपके लिए किसी भी पाठ्य को सरलतम रूप देकर प्रस्तुत करना है, हम इसको बेहतर बनाने पर कार्य कर रहे है, हम आपके धैर्य की प्रशंसा करते है| मुक्त ज्ञानकोष, वेब स्रोतों और उन सभी पाठ्य पुस्तकों का मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ, जहाँ से जानकारी प्राप्त कर इस लेख को लिखने में सहायता हुई है | धन्यवाद!

Friday, June 26, 2020

सपनों की अलबेली दुनिया, कैसी रंग-रंगीली दुनिया - sapanon kee alabelee duniya, kaisee rang-rangeelee duniya - - उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

सपनों की अलबेली दुनिया,
कैसी रंग-रंगीली दुनिया।

परियों के कुछ बच्चे प्यारे,
हाथों में थामे गुबारे।

तितली जैसे पंख पसारे,
जाने क्या कर रहे इशारे।

इन्द्रधनुष भी है मुस्काता,
ओहो, यह तो मुझे बुलाता।

तनिक ठिठक, फिर पाँव बढ़ाकर,
जा पहुंची मैं आसमान पर।

करे दोस्ती पारियों के संग,
इन्द्रधनुष से माँग लिए रंग।

उन रंगों से फिर कापी पर,
चित्र बनाए ऐसे सुंदर।

टीचर जी ने दी शाबासी,
आँख खुली तो बिस्तर पर थी।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

No comments:

Post a Comment

How to sell on OLX | OLX full tutorial | Online Sellings

 How to sell on OLX | OLX full tutorial  Key Content: Research your product Highlight the key features Be concise and specific Use keywords ...