कौन मिलनातुर नहीं है - kaun milanaatur nahin hai - - हरिवंशराय बच्चन - harivansharaay bachchan

आक्षितिज फैली हुई मिट्टी निरन्तर पूछती है,
कब कटेगा, बोल, तेरी चेतना का शाप,
और तू हों लीन मुझमे फिर बनेगा शान्त ?
कौन मिलनातुर नहीं है ?

गगन की निर्बन्ध बहती वायु प्रति पल पूछती है,
कब गिरेगी, टूट, तेरी देह की दीवार,
और तू हों लीन मुझमे फिर बनेगा मुक्त ?
कौन मिलनातुर नहीं है ?

सर्व व्यापी विश्व का व्यक्तित्व प्रति क्षण पूछता है,
कब मिटेगा, बोल, तेरे अहं का अभिमान,
और तू हों लीन मुझमे फिर बनेगा पूर्ण ?
कौन मिलनातुर नहीं है ?

- हरिवंशराय बच्चन - harivansharaay bachchan

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in