पिता पचपन के हैं पैंसठ से ज़्यादा लगते हैं - pita pachapan ke hain painsath se zyaada lagate hain -- गीत चतुर्वेदी - Geet Chaturvedi #poemgazalshayari.in

पिता पचपन के हैं पैंसठ से ज़्यादा लगते हैं

पच्चीस का भाई पैंतीस से कम का

क्या इक्कीस का मैं तीस-बत्तीस का दिखता हूं



माँ-भाभी भी बुढ़ौती की देहरी पर खड़े

बिल्‍कुल छोटी भतीजी है ढाई साल की

लोग पूछते हैं पाँच की हो गई होगी



पता नहीं क्या है परिवार की आनुवांशिकता

जीन्स डब्ल्यूबीसी हीमोग्लोबीन हार्मोन्स ऊतक फूतक सूतक

क्या कम है क्या ज़्यादा



धूप में रखते हैं बदन का पसीना

या पहले-चौथे ग्रह में बैठे वृद्ध ग्रह का कमाल

चिकने चेहरों से भरी इस मुंबई नगरिया में

मेरा ख़ानदान कितना संघर्षशील है सो असुंदर है



अभी कल ही तो भुजंग मेश्राम पूछकर गया था

उम्र से अधिक दिखना औक़ात से अधिक दिखना होता है क्या?



अभी कल ही तो पूछ कर गया था भुजंग मेश्राम

माईला… ये पचास साल का लोकतंत्र

उन लोगों को कायको पांच हज़ार का है लगता?




- गीत चतुर्वेदी - Geet Chaturvedi
#poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in