हवा हिमन्ती सन्नाती है चीड़ में, - hava himantee sannaatee hai cheed mein, -sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari

हवा हिमन्ती सन्नाती है चीड़ में,
सहमे पंछी चिहुँक उठे हैं नीड़ में,
दर्द गीत में रुँधा रहा-बह निकला गल कर मींड में-
तुम हो मेरे अन्तर में पर मैं खोया हूँ भीड़ में!

(2)

सिहर-सिहर झरते पत्ते पतझार के,
तिर चले कहाँ पंखों पर चढ़े बयार के!
-ले अन्ध वेग नौका ज्यों बिन पतवार के!
जीवन है कच्चा सूत-रहूँ मैं ऊब-डूब सागर में तेरे प्यार के!

sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in