जिसे तू कुबूल कर ले वह अदा कहाँ से लाऊँ - jise too kubool kar le vah ada kahaan se laoon --साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

जिसे तू कुबूल कर ले वह अदा कहाँ से लाऊँ

तेरे दिल को जो लुभाए वह सदा कहाँ से लाऊँ


मैं वो फूल हूँ कि जिसको गया हर कोई मसल के

मेरी उम्र बह गई है मेरे आँसुओं में ढल के

जो बहार बन के बरसे वह घटा कहाँ से लाऊँ


तुझे और की तमन्ना, मुझे तेरी आरजू है

तेरे दिल में ग़म ही ग़म है मेरे दिल में तू ही तू है

जो दिलों को चैन दे दे वह दवा कहाँ से लाऊँ


मेरी बेबसी है ज़ाहिर मेरी आहे बेअसर से

कभी मौत भी जो मांगी तो न पाई उसके दर से

जो मुराद ले के आए वह दुआ कहाँ से लाऊँ


जिसे तू कुबूल कर ले वह अदा कहाँ से लाऊँ


-साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

Hindi Song From Word Th (‘थ’ शब्द से शुरू होने वाले गाने) | poemgazalshayari.in