क्या जलने की रीति शलभ समझा दीपक जाना- kya jalane kee reeti shalabh samajha deepak jaana - - महादेवी वर्मा -mahadevi Verma

क्या जलने की रीति शलभ समझा दीपक जाना

घेरे हैं बंदी दीपक को 
ज्वाला की वेला
दीन शलभ भी दीप शिखा से
सिर धुन धुन खेला
इसको क्षण संताप भोर उसको भी बुझ जाना

इसके झुलसे पंख धूम की
उसके रेख रही
इसमें वह उन्माद न उसमें 
ज्वाला शेष रही
जग इसको चिर तृप्त कहे या समझे पछताना

प्रिय मेरा चिर दीप जिसे छू
जल उठता जीवन
दीपक का आलोक शलभ
का भी इसमें क्रंदन
युग युग जल निष्कंप इसे जलने का वर पाना

धूम कहाँ विद्युत लहरों से
हैं निश्वास भरा
झंझा की कंपन देती
चिर जागृति का पहरा
जाना उज्जवल प्रात न यह काली निशि पहचाना


- महादेवी वर्मा -mahadevi Verma

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in