दिन गए बीत शर्मीली हवाओं के - din gae beet sharmeelee havaon ke - Gopaldas "Neeraj" - गोपालदास "नीरज"

दिन गए बीत शर्मीली हवाओं के,
दूर तक दिखते नहीं जूड़ें घटाओं के

झाँकता खिड़की न कोई, हर किवाड़ा बंद,
पी गया सुनसान सारा रूप सब मरकन्द,
रह गए हैं हाथ बस कुछ ख़त गुनाहों के.
दूर तक दिखते नहीं जूड़ें घटाओं के.

सिर्फ रस ही रस बरसती थी जहाँ बरसात,
स्वर्ग से कुछ कम न रचती थी जहाँ हर रात,
है वहां अब मंच आसू की सभाओं का.
दूर तक दिखते नहीं जूड़ें घटाओं के.

आह सांवर बाहुओं की घाटिओं के पार,
जो बसा संसार वैसा कब बसा संसार,
कौन अब शीर्षक बताये उन कथाओं के?
दूर तक दिखते नहीं जूड़ें घटाओं के.

अब न वो मौसम, ओ सरगम, न वो संगीत,
फूल के कपडे पहनकर नाग करते प्रीत,
सौंप दूं किसको खिलौने भावनाओं के?
दूर तक दिखते नहीं जूड़ें घटाओं के.

रूठ मत मेरी उम्र, मत टूट मेरी आस.
ज़िंदगी विश्वास है, विश्वास बस विश्वास,
पोंछते आँसू बिलखती सरिकाओं के.
श्याम आयेंगे ज़रूरी गोपिकाओं के.

दिन गए बीत शर्मीली हवाओं के,
दूर तक दिखते नहीं जूड़ें घटाओं के

Gopaldas "Neeraj" - गोपालदास "नीरज"

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

Hindi Song From Word Th (‘थ’ शब्द से शुरू होने वाले गाने) | poemgazalshayari.in