प्रिय दोस्तों! हमारा उद्देश्य आपके लिए किसी भी पाठ्य को सरलतम रूप देकर प्रस्तुत करना है, हम इसको बेहतर बनाने पर कार्य कर रहे है, हम आपके धैर्य की प्रशंसा करते है| मुक्त ज्ञानकोष, वेब स्रोतों और उन सभी पाठ्य पुस्तकों का मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ, जहाँ से जानकारी प्राप्त कर इस लेख को लिखने में सहायता हुई है | धन्यवाद!

Tuesday, November 15, 2022

डिजी लॉकर क्या है ? Digilocker Full Explain | डीजी लाकर के बारे में पूरी जानकारी | Online Locker | Online Document Verify | Poem Gazal Shayari

डिजी लॉकर क्या है ? Digilocker Full Explain |  डीजी लाकर के बारे में पूरी जानकारी | Online Locker |  Online Document Verify | Poem Gazal Shayari



डिजी लॉकर क्या है ?

डीजी लॉकर सरकार द्वारा संचालित, एक डिजिटल लॉकर है जिसमें हम किसी भी डॉक्यूमेंट को, वेरीफाई या डाउनलोड कर सकते हैं|

डिजी लॉकर के डॉक्यूमेंट हम कहां यूज कर सकते हैं ?

डीजी लॉकर के डॉक्यूमेंट हम हर जगह यूज कर सकते हैं डीजी लॉकर डॉक्यूमेंट की वैल्यू भी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे ही होती है |


डिजिलॉकर को हम कैसे एक्सेस कर सकते हैं?

डिजिलॉकर को एक्सेस करने के लिए इसकी  ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना रहेगा | या डीजी लाकर का APP इनस्टॉल करना रहेगा | 


डिजी लॉकर कैसे काम करता है?

डिजी लॉकर लॉगइन होने के बाद डीजी लॉकर में आप जो भी डॉक्यूमेंट Issue करना चाहते हैं सबसे पहले आप से वह  डिटेल लिया जाता है जैसे उसका नंबर फिर उस डॉक्यूमेंट नंबर को डीजी लाकर उस डाक्यूमेंट्स के  सरवर से संपर्क करता है यदि आप का दिया गया डाटा सही है तो आपका डॉक्यूमेंट डीजी लॉकर में Issue हो जाता है, जिसको आप कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं वेरीफाई कर सकते हैं प्रिंट ले सकते हैं|


डिजिलॉकर से हम कौन कौन से डॉक्यूमेंट Verify या Issue कर सकते हैं?

डिजी  लॉकर में हम बहुत से डॉक्यूमेंट Issue कर सकते हैं जिसमें आपका:

- पैन कार्ड

- आधार कार्ड

- ड्राइविंग लाइसेंस

- 10th मार्कशीट

- ट्वेल्थ मार्कशीट

- स्नातक मार्कशीट

- स्नातकोत्तर मार्कशीट

- डिग्री मार्कशीट

- राशन कार्ड

- आय प्रमाण पत्र

- जात प्रमाणपत्र

- निवास प्रमाण पत्र-

- बर्थ सर्टिफिकेट

और भी बहुत प्रकार के डॉक्यूमेंट आप डीजी लॉकर में Issue या Add  कर सकते हैं|

क्या डिजिलॉकर में सेंट्रल गवर्नमेंट या स्टेट गवर्नमेंट का डॉक्यूमेंट Issue कर सकते हैं?

आप इसमें सभी डॉक्यूमेंट चाहे वह:

- स्टेट गवर्नमेंट-

-सेंट्रल गवर्नमेंट

- एजुकेशन डिपार्टमेंट

- बैंकिंग सर्विस या इंश्योरेंस सर्विस

- हेल्थ सर्विस

- मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस सर्विस

- ट्रांसपोर्ट सर्विस

- और भी बहुत कुछ आता है और सभी डॉक्यूमेंट को Issue कर सकते हैं और उसे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के जैसे ही यूज कर सकते हैं |

डिजी  लॉकर में रजिस्टर कैसे करते हैं स्टेप बाय स्टेप गाइड?

डीजी लॉकर में रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट डिजिलॉकर डॉट gov.in पर जाना रहता है वहां पर आपको साइन अप या फिर रजिस्टरपर  क्लिक करना रहेगा|

आप निम्न क्रम में अपना डीजी लाकर रजिस्टर  कर सकते हैं सबसे पहले

- आपका नाम लिखें ( आधार कार्ड के अनुसार)

- अपना जन्मतिथि लिखें

- अपनी जेंडर लिखें

- मोबाइल नंबर लिखें

- सिक्स डिजिट का नंबर लिखें( जो आप पिन बनाना चाहते हो)

- ईमेल आईडी लिखें

- आधार कार्ड नंबर लिखें

उसके बाद आप सम्मिट पर क्लिक कर दीजिए, आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा आप उसे वेरीफाई  कर दीजिए आप का आईडी पासवर्ड बन जाएगा |


अब डिजिलॉकर में लॉगिन करने के लिए लॉगिन पर क्लिक करके अपना यूजरनेम का मोबाइल नंबर ईमेल आईडी उसके बाद आपका सिक्स डिजिट का पिन जो आपने बनाया था डालकर सबमिट कर दीजिए आप के रजिस्टर नंबर  पर ओटीपी जाएगा डालकर वेरीफाई कर दीजिए आपको लॉगिन हो जाएगा |


डिजी लॉकर में डॉक्यूमेंट कैसे ऐड करते हैं या Issue करते हैं?

मान लीजिये  आपको पैन कार्ड Issue  करना है तो आपको सर्च डॉक्यूमेंट पर जाकर उस डॉक्यूमेंट को सर्च करना रहेगा या पैन कार्ड को सर्च करना रहेगा फिर वहां आपको पैन नंबर डालना रहेगा सबमिट करते ही डिजिलॉकर उस डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करने के लिए उस डॉक्यूमेंट के सर्वर से कनेक्ट होता है यदि आपका डाटा दिया गया डिटेल चाहिए तो डीजी लॉकर आपको वह  डॉक्यूमेंट Issue कर देता है जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं|


डिजी  लॉकर के डॉक्यूमेंट को किस फाइल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?

डिजिलॉकर के डॉक्यूमेंट को आप तीन फाइल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं

- पीडीएफ

- एक्सएमएल

- जेसन


डिजी लॉकर के डॉक्यूमेंट को कहां से प्रमाणित करते हैं?

डिजिलॉकर का डॉक्यूमेंट पहले से ही प्रमाणित होता है सिर्फ आपको यूज़ करना होता है|


डिजी लॉकर में और क्या सेवाएं हैं?

डिगी लॉकर में डॉक्यूमेंट Issue या वेरीफाई  के साथ-साथ डिजी  लॉकर आपको अपना डॉक्यूमेंट  फाइल रखने के लिए 1GB फ्री स्टोरेज ड्राइव देता है जिसमें  आप जो चाहे रख सकते हैं अपनी फाइल को सुरक्षित रख सकते हैं|

डिजिलॉकर के क्या क्या लाभ है?

डिजी लॉकर से आपको बहुत लाभ है जैसे:

- आप अपने सभी डाक्यूमेंट्स को एक जगह देख सकते हैं|

- आपको डॉक्यूमेंट पूर्णतया सुरक्षित और वेरीफाइड होता है|

- आप इस डॉक्यूमेंट को कहीं भी यूज कर सकते हैं, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की तरह ही काम करता है|

- आप डीजी  लॉकर से अपने बैंक का केवाईसी भी कर सकते हैं|

- आप अपने डॉक्यूमेंट को कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं|

- यह कैरी करने में आसान होता है किसी फाइल का वजन आपको ढ़ोना  नहीं पड़ता|

- इसको खोने का डर नहीं होता|

- यह गवर्नमेंट प्रमाणित है|

- डिजिलॉकर को एक्सेस करने के लिए Two Step  वेरिफिकेशन का उपयोग किया जाता है|

-यह आप किस समय को बचाता है

- आईटी एक्ट 2000 के अनुसार कार्य करता है|


डिजी लॉकर से क्या हानि है?

- डिगी लॉकर भले ही कितना सिक्योर है, लेकिन वह है ऑनलाइन दुनिया ही|

- यदि आपका कहीं फोन खो जाए आईडी पासवर्ड कोई एक्सेस कर ले वह सारी डॉक्यूमेंट को देख सकता है या उसको मिस यूज कर सकता है|

- आप अपने डिजिलॉकर एप या फिर अपने आईडी पासवर्ड को सुरक्षित रखें शेयर ना करें, जिसे आपको  कभी कोई हानी ना हो|

- वैसे डीजी लॉकर का कोई हानि नहीं है यह पूर्णतया सुरक्षित है| और सुविधाजनक भी है|


मुक्त ज्ञानकोष, वेब स्रोतों और उन सभी पाठ्य पुस्तकों का मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ, जहाँ से जानकारी प्राप्त कर इस लेख को लिखने में सहायता हुई है |

हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!

www.poemgazalshayari.in

No comments:

Post a Comment

लिनक्स OS क्या है ? लिनेक्स कई विशेषता और उसके प्रकारों के बारे में विस्तार समझाइए ?

 लिनक्स OS  क्या है ? लिनेक्स कई विशेषता और उसके प्रकारों  के बारे में विस्तार समझाइए ? Content: 1. लिनक्स OS  क्या है ? 2. कुछ प्रसिद्द लिन...