मीराबाई का जीवन परिचय | Meerabai Biography in Hindi | Biography of Meerabai

मीराबाई का जीवन परिचय | Meerabai Biography in Hindi



कृष्णभक्ति शाखा की हिंदी की महान कवयित्री मीराबाई की जन्मतिथि, जन्म स्थल व जीवन के बारे में अनेक जानकारी अन्य संत कवियों की भांति पूर्णतया प्रमाणिक नहीं है।  


कृष्णभक्ति शाखा की हिंदी की महान कवयित्री मीराबाई का जन्म 1559-60  के आसपास कुड़की गाँव में हुआ था। अधिकतर विद्वान् इससे सहमत हैं जिनमें मुंशी देवीप्रसाद व  डॉ० श्रीकृष्ण लाल सम्मिलित हैं। हालाँकि ज्योतिप्रसाद मिश्र 'निर्मल' जो 'भारत' और 'मनोरमा' के संपादक रहे हैं, ने अपनी पुस्तक 'स्त्री-कवि-कौमुदी' (1931, गाँधी हिन्दी पुस्तक भंडार) में मीरा का जन्म स्थल 'चौकड़ी' बताया है।  इनका विवाह उदयपुर के महाराणा कुमार भोजराज के साथ हुआ था। ये बचपन से ही कृष्णभक्ति में रुचि लेने लगी थीं।


विवाह के थोड़े ही दिन के बाद आपके पति का स्वर्गवास हो गया था। पति के परलोकवास के बाद इनकी भक्ति दिन- प्रति- दिन बढ़ती गई। ये मंदिरों में जाकर वहाँ मौजूद कृष्णभक्तों के सामने कृष्णजी की मूर्ति के आगे नाचती रहती थीं।


मीराबाई का घर से निकाला जाना


मीराबाई का कृष्णभक्ति में नाचना और गाना राज परिवार को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कई बार मीराबाई को विष देकर मारने की कोशिश की। घर वालों के इस प्रकार के व्यवहार से परेशान होकर वह द्वारका और वृंदावन गईं। वह जहाँ जाती थीं, वहाँ लोगों का सम्मान मिलता था। लोग आपको देवियों के जैसा प्यार और सम्मान देते थे। इसी दौरान उन्होंने तुलसीदास को पत्र लिखा था :-


स्वस्ति श्री तुलसी कुलभूषण दूषन- हरन गोसाई।

बारहिं बार प्रनाम करहूँ अब हरहूँ सोक- समुदाई।।

घर के स्वजन हमारे जेते सबन्ह उपाधि बढ़ाई।

साधु- सग अरु भजन करत माहिं देत कलेस महाई।।

मेरे माता- पिता के समहौ, हरिभक्तन्ह सुखदाई।

हमको कहा उचित करिबो है, सो लिखिए समझाई।।


मीराबाई के पत्र का जबाव तुलसी दास ने इस प्रकार दिया:-


जाके प्रिय न राम बैदेही।

सो नर तजिए कोटि बैरी सम जद्यपि परम सनेहा।।

नाते सबै राम के मनियत सुह्मद सुसंख्य जहाँ लौ।

अंजन कहा आँखि जो फूटे, बहुतक कहो कहां लौ।।



मीरा द्वारा रचित ग्रंथ


मीराबाई ने चार ग्रंथों की रचना की--


- बरसी का मायरा

- गीत गोविंद टीका

- राग गोविंद

- राग सोरठ के पद


इसके अलावा मीराबाई के गीतों का संकलन "मीराबाई की पदावली' नामक ग्रन्थ में किया गया है।


मीराबाई की भक्ति


मीरा की भक्ति में माधुर्य- भाव काफी हद तक पाया जाता था। वह अपने इष्टदेव कृष्ण की भावना प्रियतम या पति के रुप में करती थी। उनका मानना था कि इस संसार में कृष्ण के अलावा कोई पुरुष है ही नहीं। कृष्ण के रुप की दीवानी थी--


बसो मेरे नैनन में नंदलाल।

मोहनी मूरति, साँवरि, सुरति नैना बने विसाल।।

अधर सुधारस मुरली बाजति, उर बैजंती माल।

क्षुद्र घंटिका कटि- तट सोभित, नूपुर शब्द रसाल।

मीरा प्रभु संतन सुखदाई, भक्त बछल गोपाल।।


मीराबाई रैदास को अपना गुरु मानते हुए कहती हैं -


'गुरु मिलिया रैदास दीन्ही ज्ञान की गुटकी।'


इन्होंने अपने बहुत से पदों की रचना राजस्थानी मिश्रित भाषा में ही है। इसके अलावा कुछ विशुद्ध साहित्यिक ब्रजभाषा में भी लिखा है। इन्होंने जन्मजात कवियित्री न होने के बावजूद भक्ति की भावना में कवियित्री के रुप में प्रसिद्धि प्रदान की। मीरा के विरह गीतों में समकालीन कवियों की अपेक्षा अधिक स्वाभाविकता पाई जाती है। इन्होंने अपने पदों में श्रृंगार और शांत रस का प्रयोग विशेष रुप से किया है।


मन रे पासि हरि के चरन।

सुभग सीतल कमल- कोमल त्रिविध - ज्वाला- हरन।

जो चरन प्रह्मलाद परसे इंद्र- पद्वी- हान।।

जिन चरन ध्रुव अटल कींन्हों राखि अपनी सरन।

जिन चरन ब्राह्मांड मेंथ्यों नखसिखौ श्री भरन।।

जिन चरन प्रभु परस लनिहों तरी गौतम धरनि।

जिन चरन धरथो गोबरधन गरब- मधवा- हरन।।

दास मीरा लाल गिरधर आजम तारन तरन।।


मीरा के पद - Meera Ke Pad


दरद न जाण्यां कोय


हेरी म्हां दरदे दिवाणी म्हारां दरद न जाण्यां कोय।

घायल री गत घाइल जाण्यां, हिवडो अगण संजोय।

जौहर की गत जौहरी जाणै, क्या जाण्यां जिण खोय।

दरद की मार्यां दर दर डोल्यां बैद मिल्या नहिं कोय।



मीरा के होली पद

फागुन के दिन चार होली खेल मना रे॥


बिन करताल पखावज बाजै अणहदकी झणकार रे।

बिन सुर राग छतीसूं गावै रोम रोम रणकार रे॥


सील संतोखकी केसर घोली प्रेम प्रीत पिचकार रे।

उड़त गुलाल लाल भयो अंबर, बरसत रंग अपार रे॥



हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | 


धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in