मैं ये सोच कर उस के दर से उठा था - main ye soch kar us ke dar se utha tha -- कैफ़ी आज़मी - Kaifi Azmi #poemgazalshayari.in
मैं ये सोच कर उस के दर से उठा था
कि वो रोक लेगी मना लेगी मुझको
कदम ऐसे अंदाज से उठ रहे थे
कि वो आवाज़ देकर बुला लेगी मुझको
हवाओं मे लहराता आता था दामन
कि दामन पकड़ के बिठा लेगी मुझको
मगर उस ने रोका, ना मुझको मनाया
ना आवाज़ ही दी, ना वापस बुलाया
ना दामन ही पकड़ा, ना मुझको बिठाया
मैं आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ता ही आया
यहाँ तक कि उस से जुदा हो गया मैं
- कैफ़ी आज़मी - Kaifi Azmi
#poemgazalshayari.in
Comments
Post a Comment