मैं ने सुना: और मैं ने बार-बार स्वीकृति से, अनुमोदन से - main ne suna: aur main ne baar-baar sveekrti se, anumodan se -sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari

मैं ने सुना: और मैं ने बार-बार स्वीकृति से, अनुमोदन से
और गहरे आग्रह से आवृत्ति की: 'मिट्टी से निरीह'-
और फिर अवज्ञा से उन्हें रौंदता चला-
जिन्हें कि मैं मिट्टी-सा निरीह मानता था।
किन्तु वसन्त के उस अल्हड़ दिन में

एक भिदे हुए, फटे हुए लोंदे के बीच से बढ़ कर अंकुर ने
तुनुक कर कहा-'मिट्टी ही ईहा है!'
कितना तुच्छ है तुम्हारा अभिमान जो कि मिट्टी नहीं हो-
जो कि मिट्टी को रौंदते हो-

जो कि ईहा को रौंदते हो-
'क्योंकि मिट्टी ही ईहा है!'


sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in