तन्हा तन्हा हम रो लेंगे महफ़िल महफ़िल गायेंगे - tanha tanha ham ro lenge mahafil mahafil gaayenge - - निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

तन्हा तन्हा हम रो लेंगे महफ़िल महफ़िल गायेंगे 
जब तक आँसू पास रहेंगे तब तक गीत सुनायेंगे


तुम जो सोचो वो तुम जानो हम तो अपनी कहते हैं 
देर न करना घर जाने में वरना घर खो जायेंगे


बच्चों के छोटे हाथों को चाँद सितारे छूने दो 
चार किताबें पढ़ कर वो भी हम जैसे हो जायेंगे


किन राहों से दूर है मंज़िल कौन सा रस्ता आसाँ है
हम जब थक कर रुक जायेंगे औरों को समझायेंगे


अच्छी सूरत वाले सारे पत्थर-दिल हो मुमकिन है 
हम तो उस दिन रो देंगे जिस दिन धोखा खायेंगे

- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

Comments

Popular posts from this blog

ग अक्षर से शुरू होने वाले गाने | Hindi Song From Word G (ग शब्द से हिंदी गाने) | poemgazalshayari.in

इ शब्द से शुरू होने वाले हिंदी गाने | List of Hindi Song From Word I (इ/ई शब्द से हिंदी गीत ) | poemgazalshayari.in

अ से शुरू होने वाले हिंदी गाने | अंताक्षरी गाने– Hindi Song From Aa (आ शब्द से हिन्दी गाने) | Poemgazalshayari.in